डेली संवाद, चंडीगढ़।। Weather Update: हिमाचल प्रदेश (Himanchal) से होते हुए मानसून ने पंजाब (Punjab) में दस्तक दे दी है। अनुमान है कि आने वाले 2-3 दिनों में पंजाब के अधिकतर हिस्सों में मानसून एक्टिव हो जाएगा। कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं आने वाले दिनों में भी बारिश व तूफान को लेकर मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने अलर्ट जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज
पंजाब की बात करें तो IMD ने 29 जून के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। बारिश के अलर्ट के साथ-साथ पंजाब के लिए गर्म और उमस भरे दिन की भविष्यवाणी की गई है।
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। IMD ने राज्य के कुछ हिस्सों में 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश और तूफान की भी संभावना जताई है।
मानसून एक्टिव, 48 घंटों में क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना
दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत में काफी अधिक एक्टिव दिख रहा है। अभी पंजाब- हरियाणा के सभी इलाकों को मानसून ने कवर नहीं किया है, इसके बावजूद जिससे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हुई है।

पिछले 48 घंटों में तीनों राज्यों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई। पंजाब में लुधियाना, पटियाला और मोहाली जिलों में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई है।
जल-जमाव से यातायात बाधित
वहीं, हरियाणा में, गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला जिलों में भारी बारिश हुई है, जिससे जल-जमाव और यातायात बाधित हुआ। हिमाचल प्रदेश में शिमला, कांगड़ा और धर्मशाला जिलों में भारी बारिश हुई है। जिससे भूस्खलन हुआ है और कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा से बचने की चेतावनी भी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों में तीनों राज्यों में भारी वर्षा जारी रहने की भविष्यवाणी की है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की भी संभावना है।