डेली संवाद, इंदौर। Success story of Amit Kumat : आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत की प्रेरणादायक कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने कठिनाइयों का सामना करते हुए सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। उनका नाम है अमित कुमत, जो प्रताप स्नैक्स लिमिटेड के CEO और MD हैं। एक समय था जब वह सिर से पैर तक कर्ज में डूबे हुए थे, लेकिन आज वह एक हजारों करोड़ की कंपनी के मालिक हैं। आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी।
यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम दफ्तर में अचानक पहुंचे CM के सलाहकार, मच गई अफरातफरी
केमिकल बिजनेस में मिली असफलता

अमित कुमत (Amit Kumat) ने अपने करियर की शुरुआत केमिकल बनाने के बिजनेस से की थी। यह फैसला उनके लिए बहुत ही मुश्किल साबित हुआ और सिर्फ एक साल में ही उन्हें 6 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया। हालांकि, अमित ने हार नहीं मानी और अपने हौसले को बनाए रखा।
Amit Kumat ने स्नैक्स बिजनेस की शुरुआत

2002 में, अमित कुमत (Amit Kumat) ने इंदौर में स्नैक्स बेचने का विचार किया। उन्होंने अपने भाई अपूर्व और दोस्त अरविंद मेहता से इस बारे में बात की। अमित ने अपने परिवार को 15 लाख रुपये निवेश करने के लिए राजी किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर बिजनेस नहीं चला तो वे पैसे वापस कर देंगे। इस तरह तीनों ने मिलकर चीज बॉल्स बेचना शुरू कर दिया।
छोटे से कमरे से बड़े बिजनेस तक

Amit Kumat ने इंदौर में एक छोटे से कमरे से अपना बिजनेस शुरू किया। उनकी मेहनत और लगन ने रंग लाया और जल्द ही उनकी बिक्री बढ़ने लगी। 2003 में उन्होंने प्रताप स्नैक्स की स्थापना की। यह कंपनी आगे चलकर येलो डायमंड ब्रांड के नाम से मशहूर हुई। येलो डायमंड अपने नमकीन और आलू के चिप्स के लिए जाना जाता है। अमित की मेहनत और लगन ने एक छोटी सी शुरुआत से स्नैक्स इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।
2308 करोड़ की कंपनी का सफर

अमित के बिजनेस की सफलता के बाद उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को अपनी कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया। 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में प्रताप स्नैक्स का राजस्व 500 करोड़ रुपये से अधिक था। कंपनी की देशभर में चार फैक्ट्रियां हैं और इसका वितरण नेटवर्क भी बहुत बड़ा है, जिसमें 24 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में फैले 2,900 डिस्ट्रिब्यूटर और 168 सुपर स्टॉकिस्ट शामिल हैं। वर्तमान में प्रताप स्नैक्स का बाजार पूंजीकरण लगभग 2308 करोड़ रुपये है।