डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज जालंधर वेस्ट हलके (Jalandhar West Assembly constituency) के उप चुनाव (Jalandhar By Poll) को लेकर दफ्तर खोल दिया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कुलदीप सिंह धालीवाल, ब्रह्म शंकर जिंपा, विधायक शेरी कलसी और विधायक जसवीर सिंह राजा ने मोहिंदर भगत के दफ्तर का उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें: कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज
मंत्रियों और विधायकों ने लोगों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत को वोट देने की अपील की। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा- भाजपा और अकाली दल का गठबंधन हुआ है, इसलिए दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। दोनों पार्टियां एक-दूसरे की हरकतों से वाकिफ हैं।

भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। अमन अरोड़ा ने कहा- पंजाब ने हमेशा भाजपा और अकाली दल की राजनीति को नकारा है। मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा- भाजपा ऑपरेशन लोटस करती रहती है।
केंद्र में जोड़-तोड़ करके जो सरकार बनी है, उसे अच्छे से चलाए और लोगों की सेवा करे। लेकिन ऐसा करने की बजाय भाजपा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाना बना रही है। पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया और फिर सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया। लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनें।

लोगों को सच्चाई का साथ देना चाहिए
आदमी पार्टी के विधायक जसवीर सिंह राजा ने कहा- भगवान का शुक्र है कि अकाली दल को पता चल गया है कि भाजपा किस तरह की पार्टी है। जैसे कल केजरीवाल साहब को गिरफ्तार किया गया, यह लोकतंत्र की हत्या है। लोगों को सच्चाई का साथ देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस को लेकर शीतल के सवालों का जवाब दोआबा के लोग देंगे। इसलिए आने वाले समय में 10 जुलाई को पता चल जाएगा कि लोग किस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

हिमाचल और पंजाब का रिश्ता नाखून और मांस का रिश्ता
विधायक शेरी कलसी ने कहा- हिमाचल और पंजाब का रिश्ता नाखून और मांस का रिश्ता है। हर जगह कुछ गलत लोग होते हैं, वे माहौल खराब करते हैं। ऑपरेशन लोटस को लेकर शेरी ने कहा- अगर अकाली दल ऑपरेशन लोटस को स्वीकार कर रहा है, तो जरूर कुछ हुआ होगा।
मोहिंदर भगत LIVE
मैं गर्व के साथ कह रहा हूं कि मुझे और मेरे साथी विधायकों को पैसे और पद के ऑफर मिले, लेकिन हमने एक भी नहीं सुनी और पार्टी के साथ काम किया। अगर ऑपरेशन लोटस इतना ही गलत था तो शीतल अंगुराल ने पहले कुछ क्यों नहीं कहा। शेरी ने कहा- पार्टी ने घर बैठे रिंकू को टिकट देकर सांसद बना दिया। लेकिन वह सम्मान नहीं दे पाए, लोगों ने उन्हें सबक सिखा दिया।