डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के संभावित गृह प्रवेश से पहले आज वेटरनरी फार्मासिस्ट यूनियन पंजाब ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीएम मान ने जालंधर के दीप नगर में एक घर किराए पर लिया है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहेंगे।
यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत
उक्त घर में आज सीएम मान प्रवेश करना था। मगर उनके गृह प्रवेश से पहले ही यूनियन ने उनके घर के बाहर धरना लगा दिया और नारेबारी शुरू कर दी।
सीएम आवास से 800 मीटर दूर यूनियन को रोका
प्रदर्शन को लेकर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त एरिया में सुरक्षा बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार ये प्रदर्शन कच्चे मुलाजिमों द्वारा किया जा रहा है। जिनकी मांग है कि उन्हें काफी देर हो गई है कि वह सरकार के साथ काम कर रहे हैं, मगर सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही।

जिसके चलते उन्होंने ये धरना लगाया है। सीएम के घर से करीब 800 मीटर दूर ये धरना लगाया है। पुलिस ने सीएम मान के घर को जाने वाली रोड पर बैरिकेडिंग कर दी है।
हमें सरकार ने दरकिनार किया इसलिए धरना
वेटरनरी फार्मासिस्ट यूनियन पंजाब के प्रधान गुरप्रीत सिंह रोमाणा ने बताया कि कच्चे मुलाजिमों ने कहा- करीब दस दिन पहले ही सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था। मगर सरकार ने हमारी मांगो को लेकर कोई प्रबंध नहीं किया। ना तो सरकार ने हमें पक्के करने को लेकर कोई कदम उठाया और ना ही कोई बात आगे बढ़ाई। सरकार ने हमारी सेलेरी तक नहीं बढ़ाई।
यहां तक की हमें प्रोटेस्ट किए जाने से भी जगह नहीं दी गई। हमारे सभी मुलाजिम सड़कों पर घूम रहे हैं। मुलाजिमों ने कहा- सीएम मान के घर के बाहर थाने से हमें रोका जा रहा है। रोमाणा ने कहा- पिछले 18 सालों से हम कच्चे मुलाजिमों के तौर पर काम कर रहे हैं। सभी मुलाजिमों को ठेके पर रखवाया गया।
आपने पक्का करने का वादा किया था, मगर हमारे साथ किया वादा पूरा नहीं किया गया। हमारे धरने के दौरान सीएम मान ने वादा किया था। रोमाणा ने कहा-आज प्रदर्शन के लिए हम 582 मुलाजिम आए हैं, जोकि वेटरनरी फार्मासिस्ट से जुड़े हुए हैं।
CM ने उप चुनाव को लेकर किराए पर घर लिया
पंजाब में लोकसभा चुनाव में मिशन 13-0 की विफलता के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की साख दांव पर लगी है। महज 3 लोकसभा सीटें जीतने के बाद अब सिर्फ जालंधर वेस्ट उप चुनाव में आप की साख बच सकती है। इसीलिए सीएम मान ने जालंधर में घर लेकर रहने का फैसला किया है।

उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उनके साथ रहेंगी। चंडीगढ़ में हुई एक बैठक के दौरान ये फैसला लिया गया था। दोआबा और मांझा इलाके के नेताओं और लोगों के साथ वह नजदीकी संपर्क में रहें, सीएम मान के इस फैसले को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है।
उप चुनाव वाले जालंधर वेस्ट से पहले से तीसरे पर खिसकी आप
लोकसभा चुनाव में वेस्ट हलके में भाजपा के को 42,827 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को वेस्ट हलके से करीब 44,394 वोट मिले थे। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का गृह क्षेत्र ही वेस्ट हलका है। दोनों बीजेपी में हैं, मगर फिर भी अपने गृह हलके से करीब साढ़े 1,567 वोटों से पीछे रहे।
मगर जालंधर वेस्ट हलके से पिछले चुनाव में विधायकी जीतने वाली आम आदमी पार्टी पहले नंबर से खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गई है। आप को जालंधर वेस्ट हलके से महज 15629 वोट पड़े थे। आप वेस्ट हलके में कांग्रेस से करीब 27 हजार 765 वोट से पीछे रही। जालंधर लोकसभा सीट में 9 विधानसभा हलके हैं, आप किसी भी हलके में अपनी बढ़त नहीं बना सकी थी।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब के हर राज्य में कई रोड शो और रैलियां की गई। मगर उसका कोई असर लोकसभा चुनावों में नहीं नजर आया। लोकसभा चुनाव के इन आंकड़ों ने आप नेताओं की नींद उड़ा दी है।