डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) को आज बड़ झटका लगा। कांग्रेस और भाजपा के कई नेता व पूर्व पार्षद ने पार्टी छोड़ते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर लिया। इससे जालंधर वेस्ट हलके के उम्मीदवार मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में कॉफी हाउस में नौकरी के लिए इंडियन और विदेशी युवाओं की लगी लंबी लाइन
जालंधर में AAP ओर मजबूत हुई हैं। कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) को बड़ा झटका लगा हैं। कांग्रेस पार्षद समेत कई नेता AAP में शामिल हुए। बीजेपी के कई बड़े नेता भी AAP में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद उन्हें शामिल करवाया हैं। जालंधर वेस्ट से उम्मीदवार मोहिंदर भगत भी मौजूद रहे।

कांग्रेस और बीजेपी को बड़ा झटका
चुनाव प्रचार शुरू होते ही कांग्रेस और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पार्षद राजीव ओंकार टिक्का, पूर्व पार्षद दर्शन भगत और पूर्व उपाध्यक्ष रजनीश चाचा समेत कई दिग्गज कांग्रेस और बीजेपी नेता आप में शामिल हो गए हैं।
जालंधर में लूट, देखें LIVE

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार मोहिंदर भगत की उपस्थिति में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने सभी का धन्यवाद किया।
