डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Election: जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र (Jalandhar West Assembly Constituency) में होने वाले उपचुनाव (By Poll) को लेकर सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। भाजपा (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर दी थी। अब इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत
प्रदेश अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह (Jasvir Singh Garhi) ने बताया कि जालंधर विधानसभा पश्चिम और उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग को 32 स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गई है। इसमें मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, केंद्रीय संयोजक रणधीर सिंह बेनीवाल समेत 32 लोगों के नाम शामिल हैं।

जसवीर बोले- कांग्रेस और आप दलितों को कर रही हैं गुमराह
बसपा पंजाब प्रधान जसबीर सिंह ने कहा- कांग्रेस और आप पार्टी के अखिल भारतीय गठबंधन के जरिए संविधान बचाने के मुद्दे पर देश के दलित पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग को गुमराह कर रही हैं। कमजोर वर्गों के वोट तो हासिल कर लिए गए हैं, लेकिन कमजोर वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की हमेशा अनदेखी की गई है।
आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी भी दलितों को कमजोर करने में लगी हुई हैं। बहुजन समाज पार्टी जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में विपक्ष को सबक सिखाएगी।

पढ़ें बसपा द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची….

