डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से बड़ी खबर सामने आ रही है। लुधियाना के हैबोवाल में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 1 बजे चुहरपुर रोड़ पर एक गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस पर गैंगस्टर और उसके साथी ने फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस तो बाल-बाल बच गई। जबकि गैंगस्टर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।
सिविल अस्पताल को भी पुलिस छावनी में तबदील किया
वहीं पुलिस ने सिविल अस्पताल को भी पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। वहीं आरोपी की पहचान देगा के रुप में हुई है, जिसे पुलिस पकड़ने गई थी, जब पुलिस उसके पास पहुंची तो उन्होनें अवैध हथियार निकाल लिए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।