डेली संवाद, फिरोजपुर। Lok Sabha Election Results: जालंधर, होशियारपुर और लुधियाना समेत पंजाब के 12 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। एसे में भाजपा एक सीट पर कांटे की टक्कर दे रही है। भाजपा प्रत्याशी फिरोजपुर से कांग्रेस को टक्कर दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी
फिरोजपुर से भाजपा के प्रत्याशी गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कभी कांग्रेस के प्रत्याशी को पीछे छोड़ रहे हैं तो कभी खुद पीछे हो रहे हैं। हर राउंड के बाद आगे-पीछे का खेल जारी है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी राणा सोढ़ी करीब 3000 वोट से आगे थे, जो अब कांग्रेस से पीछे हो गए हैं।

भाजपा की स्थिति ठीक नहीं
आपको बता दें कि पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के रूझान आ रहे हैं। अभी तक सभी सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है लेकिन फिरोजपुर संसदीय सीट से भाजपा कांटे की टक्कर दे रही है।