डेली संवाद, चंडीगढ़। Lok Sabha Election Results: पंजाब में 12 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग पूरी हो गई है। सिर्फ लुधियाना लोकसभा सीट पर मतगणना चल रही है। यहां कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और भाजपा के रवनीत सिंह बिट़्टू के बीच कड़ा मुकाबला है।
यह भी पढ़ें: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से BJP की करारी हार
पंजाब में कांग्रेस ने 6, आम आदमी पार्टी 3, शिरोमणि अकाली दल (SAD) 1 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने जीत दर्ज की है। उन्होंने AAP के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को 40146 वोटों से हरा दिया।
हरसिमरत बादल जीतीं
आनंदपुर साहिब सीट पर AAP के मालविंदर सिंह कंग ने जीत दर्ज की। कंग ने कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंह को 10827 वोटों से हरा दिया।

बठिंडा से अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत बादल ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। हरसिमरत ने AAP के मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को 50 हजार वोटों से हरा दिया।
सरबजीत सिंह खालसा ने जीत दर्ज की
फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा ने जीत दर्ज की। उन्होंने AAP के कर्मजीत सिंह अनमोल को 70246 वोटों से हरा दिया।

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह लगातार दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने AAP की गुरप्रीत सिंह जीपी को 34202 वोटों से हरा दिया।
फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने AAP के जगदीप सिंह काका बराड़ को 3439 वोटों से हरा दिया।
गुरदासपुर में कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू को 83012 वोटों से हरा दिया।
राजकुमार चब्बेवाल ने जीत दर्ज की
होशियारपुर में AAP के राजकुमार चब्बेवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की यामिनी गोमर को 44111 वोटों से हरा दिया।

जालंधर में कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार को 175993 वोटों से हरा दिया।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह जीते
खडूर साहिब में निर्दलीय उम्मीदवार और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के कुलबीर सिंह को 184894 वोटों से हरा दिया।

पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने AAP के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को 14831 वोटों से हरा दिया।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से 1.50 लाख वोट से जीते
संगरूर से AAP उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैहरा को 172560 वोटों से हरा दिया।

उधर, चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भाजपा के संजय टंडन को 3613 वोटों से हरा दिया।