डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: MLA Sheetal Angural Withdrawn Resignation – लोकसभा चुनाव से आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा ज्वाइन करने वाले जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। AAP छोड़ BJP ज्वाइन करने से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव
जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव खत्म होते ही शीतल अंगुराल ने भाजपा से किनारा कर लिया। आपको बता दें कि अंगुराल ने विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है।
शीतल ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी
शीतल अंगुराल ने पत्र में कहा है कि अगर अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता तो पश्चिम हलके में दोबारा चुनाव करवाने पड़ते, जिससे सरकार का चुनाव खर्च भी बढ़ जाता। यही वजह है कि वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं।

आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने 3 जून को अंगुराल को बुलाया था। लेकिन उससे पहले ही अंगुराल ने खुद ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। हालांकि इस बारे में विधायक अंगुराल की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
AAP छोड़ BJP में गए थे शीतल
लोकसभा चुनाव से पहले विधायक शीतल अंगुराल ने भाजपा जॉइंन कर ली थी और अगले ही दिन विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को अपना त्याग पत्र भेज दिया था। अंगुराल आप के सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू (अब बीजेपी में) के साथ दिल्ली में बीजेपी दफ्तर पहुंच भाजपा में शामिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें: जालंधर में पोलिंग बूथ पर APRO की मौत, AAP नेताओं के खिलाफ FIR
उनके भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने उनके घर के बाहर जमकर नारेबाजी की थी। वहीं उन्हें पार्टी का गद्दार तक कह दिया था। इसके बाद जिला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धरना देने और सरकार संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर मामला दर्ज भी किया गया था।