डेली संवाद, चंडीगढ़। Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब में कई जगहों पर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इस दौरान सभी 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। दोपहर 1 बजे तक 37.80% मतदान हुआ है। वोटिंग के बीच कांग्रेस, BJP और आम आदमी पार्टी के नेता भिड़ गए।
यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव
जालंधर में तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का सिर फोड़ दिया गया। आरोप है कि AAP के कार्यकर्ताओं ने सरिए से सिर पर वार किया। यहां कांग्रेस और BJP नेताओं के बीच भी धक्कामुक्की हुई।
लुधियाना में पोलिंग बूथ पर हंगामा
वहीं लुधियाना में भी पोलिंग बूथ पर हंगामा हुआ। कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का आरोप है कि AAP के उम्मीदवार पराशर पप्पी ने अपने समर्थकों के साथ उसे घेरा। इस पर कांग्रेस के प्रधान और उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह पराशर के घर गए।
बसपा उम्मीदवार पर दर्ज हो गई एफआईआर
फिरोजपुर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार सुरेंद्र कंबोज पर FIR दर्ज हो गई। कंबोज ने वोट डालते हुए वीडियो बनवाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई की।
अजनाला में 100 वोटिंग मशीन खराब
अमृतसर के अजनाला विधानसभा के बूथ नंबर 100 में वोटिंग मशीन खराब हो गई। इससे लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। फरीदकोट में मतदान केंद्र पर वोट देने आए कुछ लोगों की महिला BLO से बहस हो गई।
महिला हो गई बेहोश
इसके बाद महिला बेहोश हो गई और गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अब स्थिर है। इससे पहले फरीदकोट में सुबह तेज आंधी के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ गया। जिससे वहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
ईवीएम खराब, लोग परेशान
लुधियाना, गुरदासपुर और बठिंडा में EVM मशीन खराब होने से मतदान में देरी हुई। बठिंडा में EVM के खराब होने के कारण AAP कैंडिडेट व मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।
पंजाब में दोपहर 1 बजे तक सीट वाइज वोटिंग
सीट | वोटिंग प्रतिशत |
अमृतसर | 32.18 |
आनंदपुर साहिब | 37.43 |
बठिंडा | 41.17 |
फरीदकोट | 36.82 |
फतेहगढ़ साहिब | 37.43 |
फिरोजपुर | 39.74 |
गुरदासपुर | 39.05 |
होशियारपुर | 37.07 |
जालंधर | 37.95 |
खडूर साहिब | 37.76 |
लुधियाना | 35.16 |
पटियाला | 39.73 |
संगरूर | 39.85 |