डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Chunav 2024: जालंधर में मतदान के दौरान मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। जालंधर लोकसभा क्षेत्र के आदमपुर हलके के मंसूरपुर बटाला गांव में पोलिंग एजेंट पर आप कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव
उधर, जालंधर लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.59% मतदान हो चुका है। शाहकोट विधानसभ क्षेत्र में 31.16% सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। वहीं नकोदर में सबसे कम 23.00% वोटिंग हुई है।
वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल वोटर 16 लाख 54 हजार 5 वोटर हैं। इनमें आठ लाख 59 हजार 688 पुरुष और सात लाख 94 हजार 273 महिला वोटर हैं।

त्रिकोणीय मुकाबला
इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, AAP उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के बीच है। जिले में कुल 1951 पोलिंग बूथ हैं। इसमें 454 संवेदनशील बूथ हैं।
पढ़ें जालंधर में कहां कितने वोट पड़े
विधानसभा सीट | वोटिंग प्रतिशत |
आदमपुर | 18.80% |
करतारपुर | 25.70% |
जालंधर उत्तरी | 25.19% |
जालंधर केंद्रीय | 23.20% |
जालंधर कैंट | 23.92% |
जालंधर पश्चिम | 25.30% |
नकोदर | 23.00% |
फिल्लौर | 24.60% |
शाहकोट | 31.16% |
कुल वोटिंग | 24.59% |
पंजाब में अब तक हुई वोटिंग
