डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब के 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक 55.20 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा बठिंडा में 59.25 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि सबसे कम लुधियाना में 52.22 फीसदी ही मतदान हो सका है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव
वहीं, जालंधर लोकसभा सीट पर 5 बजे तक 53.66% मतदान हो चुका है। जालंधर नार्थ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 56.12% वोटिंग हुई है। अभी तक सबसे कम जालंधर सैंट्रल हलके में 51.2 फीसदी मतदान हुआ है।
शाम 7 बजे तक होगा मतदान
वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल वोटर 16 लाख 54 हजार 5 वोटर हैं। इनमें आठ लाख 59 हजार 688 पुरुष और सात लाख 94 हजार 273 महिला वोटर हैं।
त्रिकोणीय मुकाबला
इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, AAP उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के बीच है। जिले में कुल 1951 पोलिंग बूथ हैं। इसमें 454 संवेदनशील बूथ हैं।
पढ़ें जालंधर के सभी हलकों की रिपोर्ट

पंजाब में इन हलकों में इतनी वोटिंग
