डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब (Punjab Weather) में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है, जिससे गर्मी से कुछ इलाकों में राहत मिली है। जबकि कई इलाकों में गर्मी अभी भी प्रचंड रूप दिखा रही है। पिछले 24 घंटों में करीब 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में आज तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट हीटवेव को लेकर भी है और इसके साथ ही बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर भी जारी किया गया है।
तापमान 45 डिग्री रहने की उम्मीद
राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान आज 45 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है और गर्म हवाएं चलती रहेंगी। बीच-बीच में तेज हवाएं, आंधी और बारिश भी हो सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। ये सारी घटनाएं एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रही हैं।
फरीदकोट सबसे अधिक गर्म शहर
पंजाब में सबसे गर्म शहर रहे बठिंडा के बाद गुरुवार फरीदकोट सबसे अधिक गर्म शहर रिपोर्ट हुआ। यहां का तापमान 48.3 डिग्री दर्ज किया गया। इतना ही गर्म राजस्थान का श्री गंगानगर भी रहा है, जो देश का सबसे गर्म शहर रिपोर्ट हुआ।
आज भी यहां का तापमान 48 डिग्री के करीब रहेगा, लेकिन इसमें हलकी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, पंजाब के औसतन तापमान की बात करें तो राज्य अभी भी सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक गर्म है। जबकि बीते 24 घंटों में औसतन तापमान 1 डिग्री गिरा है।
पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर- शहर का अधिकतम तापमान गुरुवार 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी ये तापमान तकरीबन 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
जालंधर- गुरुवार न्यूनतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
लुधियाना- बीते दिन न्यूनतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। अनुमान है आज आज ये तापमान 45 डिग्री के करीब रहेगा।
यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त
पटियाला- बीते दिन दिन शहर का न्यूनतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज इसमें 1 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है और आज तापमान 45 डिग्री के करीब रहेगा।
मोहाली- गुरुवार अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।