डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: Weather Punjab – देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। वहीं, पंजाब के पटियाला, मोगा और आसपास के इलाकों में बुधवार रात को हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से पिछले कुछ दिनों से जारी रेड अलर्ट को अब ऑरेंज में बदल दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव
उधर, 1 जून को येलो अलर्ट और 2 जून को सामान्य दिन घोषित किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना जताई है।

इन शहरों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 17 जिलों अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, बरनाला, लुधियाना, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मानसा और पटियाला में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि अन्य सभी 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वॉर्निंग में बदलाव के साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले 2 से 3 दिनों में 1 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट की आशंका जाहिर की है, जो लोगों के लिए राहत की खबर है।

बारिश की संभावना
मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते पंजाब के कुछ इलाकों में 31 मई से बादल छाने व बारिश होने की आशंका जताई जा रही हैं। जिसके बाद पंजाब के तापमान में हलकी गिरावट दर्ज होगी, जो कुछ समय के लिए गर्मी से राहत देगी।

पढ़ें पंजाब के शहरों का तापमान
अमृतसर- बुधवार शाम शहर का तापमान 45.8 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। आज ये तापमान थोड़ा बड़ सकता है और 47 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। जबकि 31 मई से आंशिक बादल छाने का अनुमान है।
जालंधर- बीती शाम शहर का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। जबकि 31 मई को यहां बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं।
लुधियाना- बुधवार का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त
बठिंडा- बीते दिन अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री दर्ज किया गया। अनुमान है कि आज का अधिकतम तापमान भी 49 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
पटियाला- बुधवार शाम का तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 47 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
मोहाली- बीती शाम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 46 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।