डेली संवाद, जालंधर। Jai Guru Dev: जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था उज्जैन (मध्य प्रदेश) द्वारा तीन दिवसीय जीव रक्षा रक्षक वार्षिक भंडारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर देश-दुनिया में रह रहे जयगुरुदेव के अनुनायियों ने तैयारी तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव
पंजाब संगत के सेवादार दीनानाथ जायसवाल और विनोद जायसवाल ने बताया कि तीन दिवसीय जीव रक्षा रक्षक वार्षिक भंडारा उज्जैन में होगा। उन्होंने बताया कि 2, 3 और 4 जून 2024 को सुबह 4.30 बजे से और शाम 5 बजे से ध्यान, भजन, सत्संग और नामदान कार्यक्रम होगा।

पढ़ें उज्जैन आश्रम का आमंत्रण

विनोद जयासवाल ने बताया कि परम पूज्य बाबा उमाकांत जी महाराज सुबह साढ़े 4 बजे और शाम 5 बजे सत्संग और नामदान देंगे। इसके लिए पंजाब संगत की तैयारी पूरी हो गई है।
यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त
उज्जैन में आयोजित इस वार्षिक भंडारे में देश दुनिया से अनुयायियों को तांता लगेगा। अनुमान है कि 5 लाख से ज्यादा अनुयायी इस भंडारे में हिस्सा लेंगे। पंजाब संगत की तरफ से सभी सेवादार उज्जैन जा रहे हैं।