डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: Lok Sabha Election 2024- जालंधर शहर में व्यापार मिलनी का आयोजन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। मंच संचालन जालंधर केंद्र से विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) ने किया।
यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव
इस दौरान रमन अरोड़ा ने कहा कि व्यापारी एक नहीं बल्कि सैकड़ों परिवारों का पालन पोषण करता है। व्यापारी के व्यापार से सैकड़ों परिवारों के घरों में भोजन पकता है। इसीलिए व्यापारी का सशक्त और सफल होना बहुत जरूरी है।

व्यापारियों की सुझाव के साथ नीतियां बनाई
रमन अरोड़ा ने कहा कि मुझे फक्र है कि मैं उस पार्टी का विधायक हूं जिस पार्टी के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने पहली बार पंजाब में व्यापारियों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों की सुझाव के साथ नीतियां बनाई।

व्यापारियों का व्यापार प्रफुल्लित हो
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत मान हमेशा ही व्यापारियों के लिए चिंतित रहते हैं और हमेशा ही उनकी सोच रहती है कि पंजाब के व्यापारियों का व्यापार प्रफुल्लित हो। क्योंकि एक व्यापारी का व्यापार आगे बढ़ने से सैकड़ों परिवार आगे बढ़ते हैं।

रमन अरोड़ा ने व्यापारियों का किया नमन
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने जालंधर शहर वासियों के व्यापारियों को नमन करते हुए कहा कि आप वह लोग हो जो जालंधर शहर की अर्थव्यवस्था को चलाते हो। मुख्यमंत्री भगवंत मान हर व्यापारी को हर संभव मदद दे रहे हैं। ठीक उसी प्रकार संसद में पवन टीनू व्यापारियों की आवाज बनेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, इन इलाकों में बारिश के आसार
जिससे आप सरकार व्यापार को तरक्की की राह पर लेकर जाएगी। हम सभी का एक ही सपना है कि पंजाब का हर वर्ग पंजाब का हर घर खुशहाली हो और इसी सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान दिन रात मेहनत कर रहे हैं।