डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 27 May 2024 Horoscope Today: आज सोमवार है, तारीख है 27 मई 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार आज यानी 27 मई का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। चंद्र देव के मकर राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव
कई राशि के जातकों को मनचाहा प्यार मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों के बिगड़े काम बन सकते हैं। पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय कहते हैं कि आज गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। साथ ही वाद-विवाद से दूर रहें। आईए, आज का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानियां सामने आएंगे। आज आपको आर्थिक स्थिति में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा लेनदेन बिना किसी व्यक्ति को पहचाने ना करें, नहीं तो धोखा उठाना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ तनाव बना रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। साथ ही आपका रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज प्रॉफिट मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद दूर होंगे। आज का दिन आप अपने परिवार के साथ बिताने वाले हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको बड़ी राहत मिलने वाली है। आज के दिन घर में कोई मेहमान आ सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आपको अपने मित्र से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिस कारण आपका रुका हुआ काम शुरू होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। यात्रा आदि में वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा पर स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। परिवार में बच्चे और पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है, जिस कारण आप मानसिक तनाव में रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा। आज कोई बड़ा जोखिम व्यापार में न उठाएं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।
यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आप कुछ नए काम के बारे में विचार बना सकते हैं, जिसमें आप अपने पार्टनर का सहयोग प्राप्त करेंगे। आज आप अपने जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई देगा। आज पत्नी और बच्चों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपका मन अशांत रहेगा, जिस कारण आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज आप कोई बड़ा डिसीजन बिना किसी के सलाह के न लें, न ही अपना डिसीजन परिवार पर थोपें, नहीं तो आपका विरोध हो सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस कारण आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन पत्नी और बच्चों के लिए आप शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही कहीं बाहर जाने का मौका परिवार के साथ बन सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए कोई नई उम्मीद लेकर आएगा। आपका कोई पुराना चल रहा विवाद खत्म होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, परंतु बिना किसी को पहचाने कोई बड़ा कदम उठाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है मौसमी बीमारियों से बचने के लिए खानपान का ध्यान रखें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से परेशानी बढ़ेगी। आज आप बाहर यात्रा पर जाएं, तो वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आप किसी काम को करने के लिए आज अत्यंत आतुर दिखाई देंगे, जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में चली आ रही समस्या से आज आपको निजात मिलेगी। पत्नी से संबंध सुधरेंगे।