डेली संवाद, पंजाब। Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी के कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है यही भीषण गर्मी का प्रकोप जानलेवा साबित हो रही है और लू के कारण अनमोल जिंदगियां काल का ग्रास बनती जा रही है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
पंजाब का तापमान इस समय 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है और गर्मी को सहन करना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में पंजाब का तापमान 47 डिग्री को पार कर जाएगा। खासतौर पर वृद्ध लोग लू का शिकार हो रहे हैं।
गर्मी के कारण 2 व्यक्तियों की मौत
पिछले 2 दिनों के दौरान 2 व्यक्तियों की गर्मी के कारण मौत हो गई थी जबकि आज 2 अन्य लोगों की गर्मी के कारण मौत हो गई है। इससे 3 दिनों के भीतर पंजाब में गर्मी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 4 हो गया है।
आज लू के कारण मौत का शिकार हुए व्यक्ति ने जालंधर के सिविल अस्पताल में दम तोड़ा। सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात पंजाब पुलिस के जवान ललित कुमार ने बुधवार रात को 60-65 वर्षीय एक साधू को बेहोशी की हालत में देखा।
घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया
इसके चलते घायल को 108 एंबुलैंस के जरिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अगली कार्रवाई हेतु जी.आर.पी. के ए.एस.आई. हीरा सिंह साधु के बयान लेने सिविल अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे अनफिट बताया और उसके बयान नहीं हो सके।
यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम
आज पता चला कि उक्त साधु की मौत हो गई। इसके अलावा खन्ना में इलैक्शन ड्यूटी के दौरान भीषण गर्मी से एस.डी.एम. दफ्तर में तैनात गुरदीप सिंह (44) निवासी गांव जंडियाली (लुधियाना) की मौत हो गई।