डेली संवाद, जालंधर। PM Narendra Modi in Jalandhar: जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रैली से पहले पुलिस ने कनाडा (Canada News) में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) के गांव के किसानों पर बड़ी कार्ऱवाई की है। पुलिस ने कई किसानों को नजरबंद कर दियाष जबकि कईयों को हिरासत में भी लिया गया है।
यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम
जानकारी के अनुसार, किसान यूनियन एकता सिधूपुर के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह मछ्याणा को जालंधर और भारतीय किसान यूनियन कादियां के नेता अमरीक सिंह निवासी गांव भार सिंह पुरा, फिल्लौर में नजरबंद किया गया है।

25 से ज्यादा किसानों को नजरबंद किया
दोनों नेता सुबह अपने घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान पुलिस उनके घर पर पहुंच गई। किसानों के साथ साथ पुलिस ने उन लोगों को भी नजरबंद किया है, जिन पर किसी प्रकार की देश विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप हैं। पूरे जिले में 25 से ज्यादा किसानों को नजरबंद किया गया है।
गांव भार सिंह पुरा पुलिस के लिए काफी अहम
आपको बता दें कि, सुरक्षा के नजरिए से भी गांव भार सिंह पुरा पुलिस के लिए काफी अहम है। पुलिस ने गांव भार सिंह पुरा में किसान नेता अमरीक सिंह को नजरबंद किया है। भार सिंह पुरा पंजाब के सबसे चर्चित गांव में से एक है। क्योंकि कनाडा में मारा गया आतंकी हरदीप सिंह निज्जर जालंधर के कस्बा फिल्लौर के गांव भार सिंह पुरा का ही रहने वाला था।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
जिसके चलते पुलिस ने अमरीक सिंह को नजरबंद करने के लिए पुलिस मुलाजिम तैनात किए हैं। वोटिंग के आखिरी चरण में पंजाब सहित कई राज्यों में चुनाव होने हैं। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिन पटियाला में रैली के लिए पहुंचे थे। रैली के दौरान किसानों द्वारा पीएम का विरोध किया जाना था। लेकिन फोर्स की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।