डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024 – जालंधर में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एक साल पहले शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे सुरिंदर सोढ़ी भी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम
आम आदमी पार्टी द्वारा जगबीर सिंह बराड़ को को दरकिनार किए जाने से वह नाराज चल रहे थे। बीते दिन आम आदमी पार्टी द्वारा कैंट हलके में बीबी राजविंदर कौर थिआड़ा को इंचार्ज बना दिया गया था, जिससे वह काफी खफा थे। इसके साथ ही सुरिंदर सोढ़ी भी AAP से खफा हो गए हैं।

बराड़ उपचुनाव के समय ज्वाइन किया था AAP
आपको बता दें कि जगबीर बराड़ ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) छोड़कर उप चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी जॉइंन कर ली थी। ज्वाइनिंग के बाद आप द्वारा बराड़ को कोई प्रमुख ओहदा नहीं किया गया था। राज्य में अकाली दल की सरकार के दौरान जगबीर सिंह बराड़ जालंधक कैंट हलके से विधायक थे।
बराड़ अब तक चार पार्टियां छोड़ चुके हैं
जगबीर सिंह बराड़ अब तक चार पार्टियां छोड़ चुके हैं। शिअद, आप, कांग्रेस और पीपीपी पार्टी के साथ बराड़ पहले भी जुड़े रह चुके हैं। अब इस बार वह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि इसे लेकर बराड़ ने कोई भी बयान नहीं जारी किया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
बराड़ को साल 2012 के पंजाब विधानसभा चुनावों में जालंधर कैंट सीट से तत्कालीन शिअद नेता परगट सिंह (अब कांग्रेस से जालंधर कैंट सीट से विधायक) ने 6797 वोटों से हराया था। साल 2017 में परगट सिंह ने कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की थी। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जगबीर बराड़ ने शिअद की टिकट पर चुनाव लड़ा था।