डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार ने अभी अभी बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत के केस में पकड़े गए एक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। उक्त अधिकारी पर सरपंचों से रिश्वत लेने का आरोप लगा है। विजीलैंस ने उसे रंगे हाथ गिऱफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर विभाग ने ममदोट के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) सरबजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरबजीत सिंह को कल विजिलेंस ब्यूरो ने सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन देगी सरकार
निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी का मुख्यालय कार्यालय ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फ़िरोज़पुर होगा। इसी दौरान, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन देने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को निर्णायक नतीजे तक पहुंचाया जाएगा।