डेली संवाद, अलीगढ़। Crime News: पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए पुलिस थाने आई महिला दरोगा की सरकारी पिस्तौल से गोली चलने से घायल हो गई। गोली महिला के सिर के साइड में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गई। महिला के साथ आए व्यक्ति ने घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद दरोगा फरार हो गया, बाद में उसे सस्पैंड कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
घटना अलीगढ़ की बताई जा रही है। एक महिला कोतवाली थाना क्षेत्र में पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने आई थी। दरोगा अपनी पिस्टल देख रहा था, उसी समय अचानक गोली चल गई। गोली महिला के सिर के साइड में लग गई। इससे वो जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगी।
महिला की हालक नाजुक
साथ में आए परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इसका CCTV भी सामने आया है। इसके बाद एसएसपी (SSP) कालानिधि नैथानी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। मामले में विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। घटना के बाद दरोगा कोतवाली छोड़कर फरार हो गया।
महिला के साथी बोले- दरोगा ने मारी गोली
दरोगा का नाम मनोज शर्मा है, जिसकी उम्र 50 साल है। जो 2016 बैच का है। वो तीन माह पहले ही आगरा से ट्रांसफर होकर आया है। महिला के परिजनों का कहना है कि वो लोग पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराए आए थे। दरोगा मनोज शर्मा इसके लिए रिश्वत मांग रहा था। देने से मना करने उसने गालियां दीं। अभद्र व्यवहार भी किया।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
CCTV में दिख रहा है कि दरोगा पहले फाइल निकाल रहा था। फिर उसे एक साथी ने सर्विस पिस्टल दी। जैसे उसने टच दिया, अचानक से फायर हो गया। महिला अपने परिजन के साथ खड़ी थी। उसके सिर के साइड में गोली लग गई। वो तुरंत जमीन पर गिर गई। दरोगा एकदम से घबरा गया। महिला के पास गया। फिर भाग निकला।