डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Smart City Scam: केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) जालंधर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने को कहा और जालंधर क्षेत्र के व्यापक विकास, जनजागरूकता, भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की।
उन्होंने जालंधर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए कहा कि जालंधर स्मार्ट सिटी के पैसों में व्यापक अनियमितिताओं की शिकायतें केंद्र सरकार के पास पहुंची है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों की केंद्रीय एजैंसी से जांच करवाई जा सकती है। इस संबंध में जल्द ही बड़ा फैसला होगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
बैठक उपरांत केन्द्रीय मंत्री ने करतारपुर स्थित जंग-ए-आजादी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री संत निर्मल दास जी जोडेवाले जी के दर्शनों के लिए उनकी कुटिया में गए। उन्होंने डेरा बल्ला जी के संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद भी लिया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस उपरांत विशेष रूप से रेड क्रॉस भवन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी व विकासशील योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों एवं गांवों के सरपंचों के साथ की बैठक। उन्होंने लाभान्वित परिवारों से योजनाओं के बारे में विस्तार से पूछा।सभी परिवारों ने जहाँ केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़े: बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर युवकों ने किया गंदा काम
प्रशासन से समन्वय बैठक में जहां केन्द्र की योजनाओं की विस्तार से अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। उन्होंने बैठक में जालंधर कैंट के कैंटोमेंट बोर्ड के मुद्दे का हल जल्दी से निकालने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी फंड में केन्द्र के पैसों का कहा भ्रष्टाचार हुआ है उसके लिए जल्दी से रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।
इसके साथ साथ उन्होंने आवास योजना से संबंधित विभाग से विस्तारपूर्वक चर्चा भी की। इस दौरान प्रदेश महासचिव राजेश बाघा, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश प्रवक्ता महिंदर भगत, पूर्व संसदीय सचिव भंडारी, पुनीत शुक्ला, रंजीत पवार, अमरजीत सिंह अमरी, सनी शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, दविंदर कालिया, वरुण कम्बोज, दविंदर भारद्वाज, अश्वनी भंडारी आदि मौजूद थे।
- Punjab News: जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर विजिलेंस का छापा
- Punjab News: मनीषा गुलाटी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पंजाब महिला आयोग की बनी रहेंगी अध्यक्ष
- Sania Mirza: सानिया मिर्जा अब टेनिस के बाद इसमें खेलती हुए आएंगी नजर, मिली बड़ी जिम्मेदारी