डेली संवाद, हरियाणा। hotel raid news – होटलों और गेस्ट हाउस पर पुलिस ने छापेमारी कर सात लोगों को पकड़ा है। इसमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल रहे। डीएसपी राहुल देव की अगुवाई में अंजाम दी गई प्रक्रिया में कई जगह पर हाई-वोल्टेज ड्रामा भी हुआ।
एक जगह तो स्थिति ऐसी आ बनी कि एक होटल की बाहरी दीवार से युवक और युवती कूदते हुए भी नजर आए लेकिन सफल नहीं हो सके। यह कार्रवाई डीएसपी राहुल देव शर्मा की अगुवाई में की गई थी। पुलिस ने शहर के होटल और गेस्ट हाउस पर एक साथ छापा मारा था। पुलिस को हर रोज होटल और गैस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों के होने की शिकायत मिल रही थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश
इसी शिकायत पर शहर के होटल और गैस्ट हाउस पर रेड की गई। रेड के दौरान आपत्तिजनक हालात में मिले लड़के और लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोपहर के समय करीब 12 बजे के आसपास छापेमारी आरंभ की। सबसे पहले पुलिस पुराना बस स्टैंड मार्ग के पास स्थित एक होटल में गई।
जैसे ही पुलिस वहां पहुंची होटल में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई जोड़े भागते हुए नजर आए। मौके पर से पुलिस ने 2 महिलाओं को गाड़ी में बिठाया। उसके बाद पास में ही स्थित एक गेस्ट हाउस में जाकर पुलिस ने एक युवती और एक युवक को पकड़ा फिर पुलिस की टीम उन्हें थाने में लेकर चली गई।
पुलिस की कार्यवाही से होटल संचालकों में भी हडकंप मच गया। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि सभी होटलों को चेक किया गया है। सामाजिक तौर पर अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई होटलों पर रेड़ की थी। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और होटल मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि हरियाणा के झज्जर से एक बड़ी खबर है।
VIDEO – बासी रोटी खाने का फायदा है या नुकसान? देखें
- यह भी पढ़े : क्या आप भी बिना ब्रश किए सुबह पीते है पानी? होता हैं फायदा या नुक्सान ?
- यह भी पढ़े : How to Earn Money Online – यह हैं 5 बेस्ट ऑप्शन घर बैठे कमा सकते हैं लाखो
- यह भी पढ़े : चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान, काफी दिलचस्प है सुहानी की कहानी …