भुवनेश्वर। Health Minister Shot Live: ओडिशा के हैल्थ मिनिस्टर नब दास (Naba Kishore Das) पर ब्रजराजनगर में एक ASI ने जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। नब दास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। यहां भी एंबुलेंस तैयार है, भुवनेश्वर पहुंचते ही स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, जो चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही ASI गोपालदास ने नब दास पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री नब दास कार्यक्रम में चीफ गेस्ट थे। जब वो पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भीड़ जमा हो गई। तभी उन पर किसी ने गोली चला दी।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ें: महिला सिपाही को लड़के ने गोलियों से भूना, फिर खुद को मारी गोली, मौत
नब किशोर दास 2015 में विधानसभा सत्र के दौरान पोर्न देखते पकड़े गए थे। इसके बाद तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने उन्हें एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया था। इस मामले में नब किशोर ने कहा था कि मैंने अपने जीवन में आज तक कोई भी एडल्ट वीडियो नहीं देखा है। यह इंटरनेट का इस्तेमाल करने के दौरान गलती से हो गया। जैसे ही मुझे पता चला, मैंने उसी समय इसे बंद कर दिया था।