डेली संवाद, चंडीगढ़। Sexual Harassment: हरियाणा (Haryana News) से बड़ी खबर है। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) ने जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत के आधार पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। मंत्री ने पहले आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था और स्वतंत्र जांच की मांग की थी।
ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस
जूनियर एथलेटिक्स कोच ने विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। महिला ने सुरक्षा की भी मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उधर, महिला द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद संदीप सिंह ने खेल मंत्री पद से सरकार को इस्तीफा भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह एक पेशेवर फील्ड हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान भी थे। 2018 में संदीप सिंह पर आधारित एक बायोपिक भी रिलीज़ हुई थी। जिसका शीर्षक ‘सूरमा’ था। इसमें लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने उनकी भूमिका निभाई थी। वह रियलिटी टीवी शो एमटीवी रोडीज में जज भी थे।
पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO
https://youtu.be/FYN4FTf88dI