डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana News: आज दिनांक 1 जनवरी 2023 को माता वैष्णो देवी सभा (रजि) आत्म नगर लुधियाना की अहम मीटिंग हुई।
आज प्रधान के इलेक्शन के संबंध में नॉमिनेशन भरने का दिन था जो कि सुभाष कुमार गर्ग की और से ही नॉमिनेशन फॉर्म भरा गया है। सुभाष कुमार गर्ग के विरोध में किसी भी ट्रस्टी की ओर से नॉमिनेशन फॉर्म नहीं भरा गया।
इसलिए सुभाष कुमार गर्ग को माता वैष्णो देवी मंदिर आत्म नगर सभा का निर्विरोध प्रधान चुना गया। उनके प्रधान बनने पर सभा के सदस्यों ने बधाई दी।