डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक खेमे में बदलाव के साथ साथ बोर्डों, इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों में भी नए फरमान जारी होने लगे हैं। इसी क्रम में आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीयों को कहा गया है कि अब उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है और वह अपने घर रहे।
पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टीयों का कोई काम नहीं है। जिससे उनका अधिकार छीन लिया गया है और कहा गया है कि अब उन्हें ट्रस्ट आने की जरूरत नहीं है।
सरकार के इस आदेश के बाद अब कभी भी पंजाब के सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को भंग किया जा सकता है इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों से सूची मांगी है।