डेली संवाद, होशियारपुर
पंजाब के होशियारपुर से बड़ी खबर है। यहां पंजाब औऱ हिमाचल बार्डर पर फायरिंग हुई है। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मौके पर पंजाब और हिमाचल प्रदेश की पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब औऱ हिमाचल बार्डर पर होशियारपुर में गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग में एक युवक और एक महिला को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई है, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल है।
सूचना पाकर पंजाब और हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक को स्थानीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल बार्डर पर गोली चलने से दोनों प्रदेशों की पुलिस अलर्ट हो गई है। मामले की जांच शुरू की गई है।
पुलिस के साथ पत्नी ने मारा छापा, बंद कमरे में लड़की के साथ पकड़े गए BJP नेता
https://youtu.be/w1pg3iCw220