डेली संवाद, जालंधर
भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लिया है। एंटी करप्शन एक्शन हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद जालंधर की तहसील में काम करने वाली क्लर्क मीनू के खिलाफ नौकरी दिलवाने के नाम पर 4 लाख 80 हजार की रिश्वत लेने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है। सीएम आफिस की ओर से प्रारंभिक जांच में उस पर लगे आरोप सही पाए गए थे। इस बीच मीनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पंजाब में सरकार बदलते ही विजीलैंस ब्यूरो भी हरकत में आ गया है। विजीलैंस की टीम ने आज जालंधर में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से रिश्वत लेते एक महिला मुलाजिम को गिरफ्तार किया। जिस समय महिला क्लर्क को रंगे हाथ विजीलेंस ने पकड़ा, उसकी तबियत खराब हो गई, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक जालंधर में डीसी आफ़िस की महिला क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ़्तार किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी हैल्पलाईन नंबर पर इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद महिला को क़ाबू किया गया है।
विजीलैंस ने महिला पर मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही महिला की तबियत खराब होने पर उसका मेडिकल करवाया गया। महिला डीसी आफ़िस में क्लर्क बताई जा रही है जिसने नौकरी लगवाने की एवज़ में ये राशि ली थी। शिकायत के बाद महिला को विजिलेंस टीम ने गिरफ़्तार कर लिया है।
भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें
https://youtu.be/tLy0Q06LWNE