डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर में बाबा जयगुरुदेव संगत के तत्वावधान में सत्संग का आयोजन किया गया। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत महाराज (उज्जैन वाले) ने प्रवचन दिए और अनुयायियों को नामदान दिया। इस दौरान जालंधर समेत पंजाब के गणमान्य व्यक्तियों ने सत्संग रूपी अमृत वर्षा का आनंद लिया।
संत उमाकांत जी महाराज ने कहा कि यह मनुष्य शरीर कोई खाने पीने के लिए नहीं मिला है। किसी विशेष चीज के लिए मिला है। इसके लिए देवी देवता भी तरसते हैं। कोई संत सतगुरु मिल जाए और वह नाम रूपी रास्ता लेकर जीवों को पार लगाने आते हैं। बताया कि यह जन्म अच्छे कर्म करने के लिए मिलता है। लेकिन इसी में हम शरीर को पापी बना लेते हैं जबकि यह सत्य है कि एक दिन मृत्यु आनी है।
गंदी जगह से कोई प्रार्थना पूजा कबूल नहीं की जाती है
संत उमाकांत जी ने कहा कि आप मनुष्य शरीर को अंदर या बाहर से मांस-मछली शराब इत्यादि का सेवन करके गंदा कर लेते हैं। इस शरीर और आत्मा की शुद्धि कर लें। गंदी जगह से कोई प्रार्थना पूजा कबूल नहीं की जाती है। आप यह समझो कि मंदिर-मस्जिद आदि धार्मिक स्थलों पर मांस-मछली का मांस डाल दें तो क्या वहां कोई पूजा इबादत कर पाएगा। नहीं क्योंकि ये पवित्र स्थान होते हैं। आप भी उसकी पवित्रता का ध्यान रखते हैं।
संत उमाकांत जी ने कहा कि सतगुरु ईश्वर की जानकारी देकर जीवों को जगाते हैं। वह किसी मनुष्य शरीर में रहकर जीवों को ईश्वर की रचना का आनंद कराते हैं। कहा कि सभी लोग शाकाहारी हो जाओ, जिससे आने वाले खराब समय से आपकी रक्षा हो सके। बहुत संभल कर चलना है यदि लोगों ने शराब और मांस नहीं छोड़ा तो कब्रिस्तान में जगह नहीं रहेगी। लाशों को उठाने वाले नहीं मिलेंगे। इसलिए आपको जो रास्ता जय गुरुदेव नाम का बताया गया है उस पर चलना है।
सत्संग में लगाई हाजिरी
सत्संग में जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी, भाजपा नेता व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, अकाली दल के नेता और सैंट्रल हलके के प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल, आम आदमी पार्टी के नेता इकबाल सिंह ढींढसा और भाजपा नेता किशनलाल शर्मा, समाज सेवक दीनानाथ प्रधान व प्रवीण पहलवान समेत कई गणमान्य ने हाजिरी लगाई।
संत उमाकांत महाराज ने सुनाया सत्संग। अनुयायियों को दिया नामदान
https://www.youtube.com/watch?v=33J7ZdZUOsc