डेली संवाद, धर्मशाला
त्रिकालदर्शी समर्थ सन्त सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने सभी को आगामी कुदरती कहर के बारे में आगाह करते हुए बताया कि आगे ऐसी भयंकर बीमारियां आएंगी कि रात को बीमार हुए और सुबह खत्म हो गए। दवा खोज-बना भी नहीं पाएंगे। ऐसे रोग आएंगे। नाम उनका कुछ भी रख दें लेकिन ऐसी तकलीफें आएंगी। जान बचाना बहुत बड़ा पुण्य का काम होता है। अपनी भी जान बचाओगे, रोग से मुक्त रहोगे तब ही कुछ कर पाओगे, चाहे भौतिक तरक्की हो या आध्यात्मिक।
शाकाहारी लोगों के अंदर देखो कितनी ताकत रहती है। जो शाकाहारी लोगों ने काम किया वो मांसाहारी नहीं कर पाया। शाकाहारी बंदर-भालू रावण को परास्त कर दिए। शाकाहार में बहुत बड़ी ताकत है। रोग ना हो ऐसा भोजन खाओ। साग, सब्जी, दूध, मलाई जितना हो सके खूब खाओ, पूरी छूट है लेकिन जानवरों का मांस, मछली, अंडा खाना बंद कर दो।
जीवात्माएं जो सजा पा रही है पशु-पक्षी के शरीर में, उनको भी आप बचाओ
जीवों की जान को बचाओ। जीवात्माएं जो सजा पा रही है पशु और पक्षी के शरीर में, उनको भी आप बचाओ। लोगों को भी बचाओ। नहीं तो अकाल मृत्यु होने लगेगी, रोग हो जाएगा, शरीर काम नहीं करेगा तो बिना उम्र पूरी किये मर जाएंगे।
जब आदमी शराब पी लेता है तो क्या गारंटी रहती है कि हम बाएं ही चलेंगे और घर तक पहुंच जाएंगे? कभी दाएं, कभी बाएं चलेगा, कोई गाड़ी वाला आएगा, मार कर चला जाएगा। अकाल मृत्यु हो गई तो प्रेत बनके बैठ गए। प्रेत योनि में बहुत दिनों तक सजा भोगनी पड़ती है। इसीलिए इन चीजों को मना किया जा रहा है। नशे का सेवन मत करो जिससे अक्ल-बुद्धि खराब हो जाए, शरीर काम न करें, उसकी आदत बन जाए, बार-बार चोरी करावे, शरीर से गलत काम करावे तो ऐसा काम मत करो।
संकल्प बना लोगे तो छूट जाएगा, संकल्प में बड़ी शक्ति है
नशे की आदत छोड़ दो। संकल्प अगर बना लोगे तो छूट जाएगा। आप देखो संकल्प बनाया भगत सिंह, अशफाक उल्लाखां, राजेंद्र लहरी ने और देखो देश को आजाद करा दिया। संकल्प में बहुत बड़ी शक्ति होती है। संकल्प बना लोगे तो छूट जाएगा।