डेली संवाद, जालंधर
डिप्स चेन के विभिन्न स्कूलों में विद्या भारती पंजाब व सर्व हितकारी शिक्षा समिती द्वारा श्री गुरू नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित आज जल बचाओ संकल्प के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिसमें डिप्स चेन के सभी स्कूलों में जल बचाओं विषय पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम डिप्स चेन सी.ए.ओ रमनीक सिंह के दिशानिर्देशानुसार सभी स्कूलों के प्रिंसीपल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को जल का कम तथा सही इस्तेमाल करने के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई। इसी के साथ विद्यार्थियों ने जल ही जीवन है पर आधारित स्कूल के आसपास के क्षेत्र में रैली निकाली। तथा प्ले प्रस्तुत कर जल बचाने का संदेश दिया।
इस दौरान प्री-विंग के विद्यार्थियों के जल के सही इस्तेमाल करने को प्रेरित करने के लिए कविचा उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें-मुन्नों ने जल पर कविताएं प्रस्तुत की। प्रथम से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता करवाई गई।
छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए जल पर आधारित भाषण प्रतियोगिता तथा नवमी व दसवीं तक्षा के विद्यार्थियों ने एनैक्टमैंट ऑन सेव वाटरप्रस्तुत कर सभी को जल बचाओ का संदेश दिया। इस दौरान सभी स्कूलों के प्रिंसीपलों ने विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई तथा कहा कि वह दूसरों को जल बचाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान स्कूल का सारा स्टाफ भी उपस्थित था।